CM भगवंत मान की अफसरशाही को अल्टीमेटम – PCS अफसर 2 बजे तक ड्यूटी पर न आए तो सस्पेंड

0
50

पंजाब के पीसीएस अधिकारियों द्वारा जारी हड़ताल के देखते हुए सरकार ने तेवर कड़े कर लिए हैं और आज ही सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके अफसरशाही को चेतावनी दे दी है कि अगर पीसीएस अफसर दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे तो उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। बता दें कि लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजिलैंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारी स्ट्राइक पर हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया है।

सीएम भगवंत मान ने आज सुबह ही एक आदेश जारी किया है। उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। उन्हें सीएम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए है।

सीएम मान का ट्वीट

पंजाबी भाषा में जारी किए अपने ट्वीट में मान ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह मंत्री हो, संतरा हो या मेरा कोई रिश्तेदार… जनता की एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारी होंगे सस्पेंड
सीएम भगवंत मान ने अपने आदेश में इस स्ट्राइक को इललीगल करार दिया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिख दिया है कि जो भी अधिकारी आज 11 जनवरी 2023 को 2 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाए। जो 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।

क्या है मामला

पंजाब के लुधियाना में विजिलैंस ने RTA के पद पर तैनात नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया था। RTA ट्रांसपोर्टरों से निजी लोगों के जरिए चालान नहीं काटने की एवज में मासिक वसूली करता था। विजिलैंस ने दिसंबर महीने की इकट्‌ठी की गई राशि के साथ RTA को पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब का PCS कैडर नाराज है। उनके आरोप हैं कि सरकार ऐसे भी किसी की भी शिकायत के आधार पर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जिसके बाद सभी PCS अधिकारियों ने स्ट्राइक की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here