सीएम मान ने 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर और 90 लैब टेक्नीशियन को दिए अपॉइंटमेंट लेटर

0
50

पंजाब के CM भगवंत मान ने आज स्वास्थ्य विभाग की मजबूती के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। यह कार्यक्रम आज सुबह सेक्टर-35 स्थित म्युनिसिपल भवन में आयोजित किया गया। CM मान ने आज कुल 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 90 लैब टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी के 17 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।

CM मान ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था, जिसे लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों का स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने की ओर ध्यान नहीं था, क्योंकि उनकी नीयत खराब थी। उन्होंने कहा कि पहले के मंत्री अपना इलाज विदेशों में कराते हैं, जबकि आम आदमी को परेशान होना पड़ता था।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेंगे 2 हजार रुपए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस बीच मुख्यमंत्री मा. मा. द्वारा कई बड़ी घोषणाएं की गईं। सीएम मान ने ऐलान किया कि अब किसी भी दुर्घटना में घायलों को अस्पताल लाने वालों को 2000 रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अलावा सीएम मान ने कहा कि मरीज के इलाज का पूरा खर्च भी सरकार वहन करेगी. आगे लोगों को समझाइश देते हुए उन्होंने कहा कि वाहनों और मोटरसाइकिलों में एक 'प्राथमिक उपचार' किट जरूर रखें।

शिक्षा, हेल्थ और रोजगार पर सरकार का फोकस
CM भगवंत मान ने कहा कि पहले के मंत्री केवल चुनाव नजदीक आने पर ही लोगों के पास आते थे। यहां तक कि चंद नौकरियां भी चुनावों के समय ही प्रदान की जाती थी। लेकिन अब युवाओं को लगातार रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं। मान ने राज्य सरकार का फोकस शिक्षा, हेल्थ और रोजगार पर होने की बात को दोहराया।
CM मान ने कहा कि पहले पंजाब में आने वाले उद्योगपति एक परिवार के साथ MOU करने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार और लोगों के साथ MOU करने आते हैं। उन्होंने 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का रास्ता साफ होने की बात को दोहराया। बताया कि केवल कागजी काम रह गया है, जिसे पूरा कर स्थायी होने के ऑर्डर जारी किए जाएंगे।

डॉ. बलबीर सिंह पर हेल्थ मिनिस्टर की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि बीते दिनों ही CM भगवंत मान ने मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी वापस ली थी। अब स्वास्थ्य विभाग की मजबूती का जिम्मा डॉ. बलबीर सिंह को सौंपा गया है। उनके स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब CM मान द्वारा हेल्थ डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर नियुक्त कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here