हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी के भोग में शोक जताने के लिए पहुंचे। सुक्खू ने कहा कि चौधरी गांधी परिवार के बहुत नजदीक थे। वह रूटेड कांग्रेसी थे और उनकी तीसरी पीढ़ी अब सेवा में जुटी हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के कौल सिंह जीत जाते तो वह मुख्यमंत्री होते के बयान पर उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह शोक जताने आए हैं।
राहुल और सोनिया गांधी का संदेश लेकर पहुंचे
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सांसद संतोख चौधरी का परिवार 100 साल पुराना कांग्रेसी परिवार है। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी का संदेश लेकर आए थे। चुनाव के दौरान जब वह फिल्लौर में मीटिंगे कर रहे थे तो संतोख चौधरी ने मुझसे कहा था कि मेरा सपना है कि मेरा बेटा भी विधायक बने।
स्टैंड विद चौधरी फैमिली
इस मौके पर कांग्रेस लीडरशिप के सीनियर नेताओं ने अफसोस जताया। टिकट को लेकर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी के संकेत है कि स्टैंड विद चौधरी फैमिली। उन्होंने कहा कि समझदार लोगों के लिए यह संकेत ही बहुत है। जो भी आलाकमान का आदेश होगा उसे वह मानेंगे। फिलहाल आदेश स्टैंड विद चौधरी फैमिली है तो वह उनके साथ खड़े हैं।
अस्पताल को मोहल्ला क्लिनिक बनाना गलत
आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक खोलने को लेकर और अमृतसर मे पंज प्यारे भाई साहिब सिंह के नाम पर बने हुए अस्पताल को मोहल्ला क्लीनिक में बदलने को लेकर गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह गलत है अगर जालंधर का नाम आम आदमी शहर रख दिया जाए तो यह कोई बात नहीं बनती है, क्योंकि हमें इतिहास को नहीं मिटाना चाहिए।