सरकार की चेतावनी का असरः पंजाब में PCS अफसरों की हड़ताल ख़त्म, जल्द करेंगे ड्यूटी जॉइन

0
50

पंजाब में लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब के PCS अधिकारियों की शुरू हुई हड़ताल दोपहर 2 बजे के बाद खत्म हो गई है। सभी जल्द ही ड्यूटी जॉइन करेंगे। कुछ समय पहले ही PCS अधिकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वेणु प्रसाद के बीच बैठक चल रही थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया था, जो खत्म हो गया। वेणु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि करप्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार सख्त है। इसे PCS अधिकारी भी मानते हैं और उन्होंने जल्द अभी से ड्यूटी जॉइन करने की बात कही है। सीएम मान ने आज सुबह पीसीएस अधिकारियों को अल्टीमेटम जारी किया था और सख्त आदेश जारी किए थे  कि वह दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें नहीं तो उन पर सख्ती कार्रवाई होगी। उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी के साथ उनकी पिछला तजुर्बा भी जीरो कर दिया जाएगा।

PCSA एसोसिएशन के प्रधान राहत ओबेरोय का कहना है कि हम हड़ताल पर नहीं थे, सिर्फ मास लीव पर थे। कुछ पुरानी मांगें काफी समय से अटकी हुई थी। जिन्हें मुख्यमंत्री और उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष रखा गया। सरकार से उनकी मुश्किलें हल होने के आश्वासन मिलने के बाद सभी अभी से ड्यूटी जॉइन कर रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने आज सुबह एक आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here