सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बुधवार को सिविल अस्पताल सुनाम और चीमा के सेहत केन्द्र का औचक दौरा करके मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सेहत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और डॉक्टरी स्टाफ के साथ बातचीत भी की।
इस मौके पर सेहत मंत्री ने कहा कि सरकारी सेहत संस्थाओं में जरूरत अनुसार स्टाफ की तैनाती व दवाओं की उपलब्धता को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक की तर्ज पर राज्य के शहरी व दिहाती क्षेत्रों में अपग्रेड किए जा रहे सेहत केन्द्र लोगों के लिए वरदान बनेंगे।
पंजाब सरकार राज्य को सेहत सुविधाओं के पक्ष से मोहरी राज्य बनाने के लिए प्रयास कर रही है और जल्द ही सरकारी सेहत संस्थानों को जरूरी सुविधाओं के साथ लैस कर दिया जाएगा। उन्होंने सुनाम के सिविल अस्पताल व चीमा सेहत केन्द्र को आ रही मुश्किलों को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर मुकेश जुनेजा, रवि कमल गोयल, मनप्रीत बांसल, विक्की गर्ग, मनप्रीत सराओ, सरजीवन गोयल लक्की, संजू कांसल, बीरबल सिंह, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।