लुधियाना ड्रग-हथियार स्मगलर दबोचे:7.70 लाख ड्रग मनी के साथ 100 ग्राम हेरोइन बरामद

0
46

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने नशा और हथियार के 2 तस्कर गिरफ्तार किए। ये तस्कर महानगर में नशे के साथ-साथ हथियारों की भी सप्लाई देते थे। इनसे पुलिस ने अवैध 4 पिस्टल, 3 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों से 1 वरना कार और 7 लाख 70 हजार ड्रग मनी भी मिली है।

आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी कोट मंगल गली नंबर 12 और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रामा जिला मोगा के रूप में हुई है। 25 जनवरी को CIA-2 की पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी मोगा को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस को 20 ग्राम हेरोइन और 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। गुरप्रीत के खिलाफ पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 6 में मामला दर्ज किया।

गुरप्रीत ने रोमी का नाम बताया
पुलिस की पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी अमनदीप सिंह उर्फ रोमी का नाम उगला। गुरप्रीत की निशानदेही पर पुलिस ने रोमी को गिरफ्तार किया। रेड करते समय आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने प्रेसवार्ता कर बताया कि रोमी से पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन, 7 लाख 70 हजार ड्रग मनी, 3 पिस्टल 32 बोर, मैगजीन सहित 11 जिंदा कारतूस और एक वरना कार बरामद की। इस ऑपरेशन को बेअंत जुनेजा ने टीम की कड़ी मेहनत के साथ कामयाब किया। उनके साथ DCP वरिंदर बराड़ा और ADCP रूपिंदर कौर सरां मौजूद थी।

रोमी पर पहले से 5 केस
तस्कर अमनदीप सिंह रोमी पर 5 मामला दर्ज है। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पता चल सके बदमाश हथियार कहां से लाए थे और किस वारदात को अंजाम देना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here