अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत और छह लोग घायल

0
56

अमृतसर के घरिंडा थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात मंडी से लौट रहे दो पल्लेदारों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में वरना कार चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं घायल छह लोगों को छेहरटा स्थित अरोड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां कार चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात पल्लेदार मंडी में अपना काम निपटाने के बाद थ्री व्हीलर में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार वरना कार ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। कार की तेज रफ्तार टक्कर में थ्री व्हीलर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग जख्मी हो गए। खतरनाक हादसे में कार भी पलट गई और उसका चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत छेहरटा में स्थित अरोड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान रास्ते में ही दो घायलों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक मृतक की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में बताई, जबकि दूसर मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। घरिंडा थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह रंधावा ने बताया कि एक मृतक का अभी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जबकि हादसे में मारे गए दूसरे व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि कार चालक को भी अरोड़ा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थ्री व्हीलर में सवार दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं और सीमांत गांव नेष्टा के रहने वाले हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here