बठिंडा में मंदिर का लेंटर गिरा:मलबे के नीचे दबे लोगों में से 5 को निकाला गया

0
45

पंजाब में बठिंडा के रिंग रोड़ फेस-2 में सालासर बालाजी मंदिर का लेंटर गिर गया। लेंटर गिरने से करीब 10 से 12 लोग मलबे में दब गए। लेंटर गिरने का धमाका होते ही आस-पास के लोग इकट्‌ठे हो गए। उन्होंने मलबे में दबे एक बच्चे को तो मौके पर ही बचा लिया, लेकिन बाकी को न निकाल पाने पर पुलिस और NGO को सूचित किया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे NGO के सदस्यों ने करीब 8 एंबुलेंस मदद के लिए बुलाई। मामला बढ़ता देख तुरंत पुलिस ने NDRF की टीम को सूचित किया। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 लोगों को देर रात मलबे से निकाल लिया गया था। राहत कार्य देर रात तक जारी रहा।

गौरतलब है कि सालासर बालाजी का ये मंदिर रिंग रोड़ फेस-2 में डेढ़ वर्ष पहले ही बना है। मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। भक्तों के सहयोग से रविवार को ये लेंटर डाला गया था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है मंदिर का लेंटर फिर से डलवाया जाए। वहीं जो घायल लोग हैं, उनका भी उपचार करवाया जाए।

प्रसाद बांटते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मंदिर में रविवार दोपहर 12 बजे लेंटर डालने का कार्य शुरू हुआ। शाम 4.30 यह कार्य पूरा हुआ। इसके बाद कुछ लोग मंदिर में बने लेंटर के नीचे खड़े थे। आरती हो चुकी थी। भक्तों में जब प्रसाद बांटा जा रहा था कि तभी अचानक से लेंटर गिर गया

कुछ लोग लेंटर के ऊपर चढ़ कर सफाई आदि कर रहे थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन जो लोग नीचे दब गए उन्हें काफी चोटें आई हैं। कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत कार्य के लिए क्रेन मंगवाई गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। फिलहाल हालात सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here