आय से अधिक प्रॉपर्टी मामले में पूर्व MLA किक्की को विजिलेंस ने किया तलब

0
92

पंजाब के फरीदकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को विजिलेंस ऑफिस में तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि किक्की से विजिलेंस अधिकारियों द्वारा सवाल जवाब किए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी आमदनी से अधिक कैसे प्रॉपर्टी बनाई है। सूत्रों के मुताबिक किक्की को तलब करने से पहले विजिलेंस के अधिकारियों ने अपने स्तर पहले ही पड़ताल शुरू की हुई थी।

करीबियों की भी सूची बनाई जा रही
किक्की के बैंक खाते व अन्य डिटेलस भी विजिलेंस खंगाल रही है। वहीं उनके जो करीबी रहे है उनकी भी सूची बनाई जा रही है। किक्की ढिल्लों ने चुनाव आयोग को इलेक्शन से पहले कृषि और व्यवसाय बताया है।

कुल आय 5,760,000 बताई
जबकि कुल आय 5,760,000 बताई है। वहीं उनकी देनदारियां 34,000,000, चल संपत्ति 37,000,000, अचल संपत्ति 133,000,000 और संपत्ति 171,000,000 है। विजिलेंस किक्की के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रहा है। बता दें कि आप पार्टी की पंजाब में सरकार आने के बाद विजिलेंस भी अब सख्त एक्शन ले रही है। आए दिन पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों द्वारा जो घोटालेबाजी की गई है उस पर लगातार जांच हो रही है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी भ्रष्टाचारियों को पकड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here