कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पंजाब में कांग्रेस में भाजपा लगातार सेंध लगाती जा रही है। पहले कैप्टन अमरेंदर सिंह, सुनील जाखड़ सहित करीब एक दर्जन कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया गया। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को भाजपा में ज्वाइन करवाया जा रहा है। खबर मिली है कि अभी थोड़ी देर बाद दिल्ली पार्टी मुख्यालय में मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले मनप्रीत बादल ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। हालांकि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इन दिनों पंजाब में ही यात्रा निकाल रहे हैं। आज का एक दिन हिमाचल में यात्रा के बाद राहुल कल पठानकोट में यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी को यात्रा के दौरान एक बड़ा झटका मनप्रीत बादल के इस्तीफे के रूप में मिला है।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने बाद कई बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़ने की लाइन में हैं। सुनील जाखड़ के बाद अब पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। मनप्रीत बादल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मनप्रीत बादल आज दिल्ली में हुए कार्यक्रम के दौरान भाजपा ज्वाइन की। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। 2011 में उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल (SAD)से अलग होकर पंजाब पीपुल्स पार्टी बना बनाई थी। लेकिन 2016 में मनप्रीत बादल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी पंजाब पीपुल्स पार्टी का विलय कांग्रेस में कर
भारत जोड़ो यात्रा से बनाई थी दूरी
मनप्रीत सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी दूरी बनाए रखी। इसी कारण वह पंजाब में यात्रा की शुरुआत से अभी तक कहीं साथ नहीं दिखे। सूत्रों के अनुसार मनप्रीत बादल की मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ अनबन की वजह से उन्हें यात्रा में साथ नहीं लिया गया।लिया था।
