राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और अमित शाह ने दी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

0
59

आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। इस अवसर देश भर के सभी गुरूद्वारों में विशेष तैयारियां की गई है। प्रकाश पर्व की जहां लोगों में खुशी और श्रद्धा हैं, वहीं देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी गुरु जी के प्रकाश पर्व की देशवासियों को बधाई दी है। 

राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, “गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। खालसा पंथ के संस्थापक, ‘सरबंस दान’ गुरु गोबिंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। मानवता की सेवा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर प्रेरित करती रहती है।”

वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।”

पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरुपर्व की देशवासियों को ट्वीट शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा किसाहिब-ए-कमल दशमेश पिता, कलगीधर पातशाह धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज… जिन्होंने खालसा पंथ बनाकर पूरे देश को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई…गुरु साहिब के प्रकाश गुरुपर्व की देश-विदेश में रहने वाली सभी सिख संगतों को बहुत-बहुत बधाई

प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ। धर्म व मानवता की रक्षा हेतु जिस बहादुरी से उन्होंने आक्रांताओं से लोहा लिया वो प्रेरणीय है। उनका त्याग, बलिदान व शिक्षाएँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गुरु गोविंद सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना जीवन मानवता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। "अधर्म और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के अद्वितीय आदर्श, अद्वितीय योद्धा, सिखों के 10वें गुरु, महान संत, खालसा पंथ के संस्थापक, गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज को उनके प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन सलाम!" मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "धर्म और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित आपका जीवन मानव सभ्यता के लिए एक अनमोल मार्ग है।"

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here